वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बावजूद सोना स्थिर, चांदी फिसली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2019

नयी दिल्ली। विदेशों में सोने के भाव में तेजी के बावजूद स्थानीय बाजार में मंगलवार को यह पीली धातु 34,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर लगभग स्थिर रहा। प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में विनिर्माण गतिविधियों कमजोर होने से सोने की मांग बढ़ी है जिससे वैश्विक बाजार में इसके भाव तेज हुए है। कारोबारियों के अनुसार स्थानीय जौहरियों की मांग कमजोर होने से सोने की कीमत में 20 रुपये की गिरावट आयी।

इसे भी पढ़ें: जी-20 में बैठकों का दौर जारी, इंडोनेशिया और ब्राजील के राष्ट्रपतियों से मिले PM मोदी

अैद्योगिक इकाइयों के उठाव कम होने से राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 70 रुपये टूटकर 38,500 रुपये प्रति किलो रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 20-20 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 34,120 रुपये तथा 33,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे। हालांकि गिन्नी का भाव 26,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा। 

इसे भी पढ़ें: सोना 280 रुपये बढ़कर 34,000 रुपये के पार, चांदी 710 रुपये चढ़ी

चांदी तैयार की कीमत 70 रुपये घटकर 38,500 रुपये किलो जबकि साप्ताहिक आधार पर डिलिवरी 158 रुपये घटकर 36,999 रुपये किलो रही।  चांदी सिक्के की कीमत लिवाल 80,000 रुपये और 81,000 रुपये बिकवाल प्रति 100 इकाई पर स्थिर रही।

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार

Mivi One 5G भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?