लव-कुश रामलीला समिति का अच्छा निर्णय, रावण वध के दौरान नहीं होगी आतिशबाज़ी, पुतलों में होंगे घास

By अंकित सिंह | Oct 04, 2022

बुधवार को पूरे देश में दशहरा की धूम होगी। इस मौके पर दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में रावण वध किया जाएगा। दिल्ली के लाल किले इलाके में रावण पद की पुरानी परंपरा चली आ रही है। इसी कड़ी में लव कुश रामलीला कमेटी ने एक अच्छा और बड़ा निर्णय लिया है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए समिति ने साफ तौर पर आतिशबाजी से दूरी बना ली है। समिति की ओर से कहा गया है कि रावण वध के दौरान आतिशबाजी नहीं होगी। पुतले में केवल घास भरे रहेंगे। लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार इस बार लव कुश रामलीला समिति ने फैसाल लिया है कि हम किसी भी प्रकार की आतिशबाज़ी नहीं करेंगे। पुतलो में केवल घास भरी जाएगी। 

 

इसे भी पढ़ें: संयुक्त अरब अमीरात में हुआ हिंदू मंदिर का उद्घाटन, दशहरे से श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन


अर्जुन कुमार ने आगे बताया कि हम स्पीकर के माध्यम से बम-पटाखों की आवाज़ चलाएंगे जिससे दर्शकों को लगे की एक भव्य आतिशबाज़ी हो रही है। उन्होंने बताया कि दशहरा पर्व पर देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल और फिल्म कलाकार प्रभास मुख्य अतिथि होंगे। तीनों अतिथि रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का वध करेंगे और इसलिए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के 9 पुतले लगाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक के कमेटी की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक दिन के लिए श्रीराम का अभिनय करने के लिए भी आग्रह किया गया था। हालांकि, यह सुनते ही केजरीवाल जमकर हंस पड़े थे और उन्होंने इस ऑफर को मुस्कुराते हुए डाल दिया था। 

 

इसे भी पढ़ें: दशहरे पर इस खास पक्षी के दर्शन मात्र से जीवन में होती है धन वर्षा


आपको बता दें कि दिल्ली में रावण वध पूरे देश में मशहूर है। रावण वध के दौरान राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक के जाने की परंपरा रही है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशहरे के दिन देश के अन्य इलाकों में भी जाते रहे हैं। समिति की ओर से रामलीला में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री सांसद विधायक और प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित किया जाता है। आखरी दिन लंकापति रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन होता है। यह पहली बार हो रहा है जब एक साथ तीन या चार नहीं बल्कि कुल 9 पुतलों को जलाया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

विजय दिवस पर राष्ट्रपति भवन में भारत के वीरों को सम्मान, परमवीर दीर्घा का हुआ लोकार्पण

Stranger Things 5 Volume 2 Trailer | स्ट्रेंजर थिंग्स 5 वॉल्यूम 2 का एक्शन से भरपूर ट्रेलर जारी, हॉकिन्स का अंत या नई शुरुआत?

भेदभाव के आधार पर कोई कानून पास नहीं किया जाना चाहिए..., मनरेगा के नाम बदलने पर लोकसभा में बोलीं प्रियंका गांधी

Border 2 Teaser OUT | सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ का वॉर ड्रामा, आपके अंदर जगाएगा देशभक्ति