सुशासन के लिए राजकोषीय अनुशासन की आवश्यकता होती है: धनखड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2025

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि सुशासन के लिए राजकोषीय अनुशासन की आवश्यकता होती है, न कि लोकलुभावनवाद की। ‘नेतृत्व और शासन’ विषय पर पहले ‘मुरली देवड़ा स्मारक संवाद’ में उद्घाटन भाषण देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि ‘लोकलुभावनवाद खराब अर्थशास्त्र है’। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘‘एक बार जब कोई नेता लोकलुभावनवाद से जुड़ जाता है, तो संकट से बाहर निकलना मुश्किल होता है।’’

उन्होंने राजनीतिक परिदृश्य में तुष्टीकरण की राजनीति और लोगों की आवाज को दबाने वाली रणनीतियों के उभरने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘मुख्य उद्देश्य लोगों की भलाई, लोगों का सबसे बड़ा हित, लोगों का स्थायी हित होना चाहिए। लोगों कोको खुद को सशक्त बनाने के लायक सक्षम बनाया जाए, न कि उन्हें क्षणिक रूप से सशक्त बनाएं क्योंकि इससे उनकी उत्पादकता प्रभावित होती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर चुनावी वादों पर अत्यधिक खर्च किया जाता है तो राज्य की बुनियादी ढांचे में निवेश करने की क्षमता भी कम हो जाती है। यह विकास परिदृश्य के लिए सही नहीं है। लोकतंत्र में चुनाव महत्वपूर्ण है, लेकिन इसका अंत नहीं।’’

धनखड़ ने सभी राजनीतिक दलों के नेतृत्व से इस प्रवृत्ति को लेकर आत्ममंथन करने का आह्वान किया, क्योंकि इस तरह के चुनावी वादे राज्य के पूंजीगत व्यय की कीमत पर पूरे किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

दिल्ली से लंदन, वहां से जर्मनी...संसद के शीतकालीन सत्र के बीच राहुल की यात्रा, बीजेपी ने बताया विदेशी नायक

Jammu Kashmir: कश्मीर घाटी में तापमान में गिरावट, पर्यटकों को बर्फबारी की उम्मीद

UP में बीजेपी का धर्मसंकट! साधु-संन्यासियों के लिए कैसे मुसीबत बना SIR?

अमित शाह के हाथ में रिमोट कंट्रोल... , नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर कांग्रेस ने कसा तंज