Agniveer Reservation: अग्निवीरों के लिए अच्छी खबर! रेलवे में मिलेगा आरक्षण, आयु सीमा और शारीरिक दक्षता में भी छूट

By अंकित सिंह | May 12, 2023

अग्निवीरों के लिए अच्छी खबर है। यह अच्छी खबर भरातीय रेलवे की ओर से दी गई है। रक्षा में 4 साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों के लिए रेलवे ने कई छूटों की घोषणा की है। रेलवे ने सेवानिवृत्त अग्निवीरों को अपने विभिन्न विभागों के तहत सीधी भर्ती में अराजपत्रित पदों पर 15 प्रतिशत का आरक्षण प्रदान करने का फैसला किया है। अग्निवीरों को जहां भी लागू हो, शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट दी जाएगी। इसके साथ ही खबर यह भी है कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में भी ‘अग्निवीरों’ के लिए एक आरक्षण नीति विचाराधीन है। रेलवे से पहले, सीएपीएफ और बीएसएफ जैसे सरकारी निकायों द्वारा अग्निवीरों के लिए छूट की घोषणा की गई थी

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Politics: शेखावत पर भारी पड़ गया संजीवनी घोटाला? कामयाब नहीं हो पाया 'अश्विनी' प्रयोग, फिर एक बार रानी ही होंगी 'महारानी'!

लेवल-I और लेवल-2 और उससे ऊपर के पदों के लिए जनरल, एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस होंगे। न भरी गई रिक्तियों को 'कैरी फॉरवर्ड' नहीं किया जाएगा अर्थात कमी होने की स्थिति में संयुक्त योग्यता सूची में रिक्त स्थानों को अन्य से भरा जाएगा। रेलवे भर्ती द्वारा आयोजित खुले बाजार की भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए चार साल का अपना पूरा कार्यकाल पूरा करने वाले अग्निवीरों से केवल 250 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर