वैष्णो देवी यात्रा पर खुशखबरी! नवरात्रि से पहले भक्तों को मिला 'बड़ा तोहफा', जानें कब से दर्शन

By अंकित सिंह | Sep 12, 2025

नवरात्रि से पहले श्रद्धालुओं को बड़ी खुशखबरी मिली है। पिछले 17 दिनों से स्थगित श्री माता वैष्णो देवी यात्रा अब फिर शुरू होने वाली है। इसको लेकर श्राइन बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया है। श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा 14 सितंबर यानी रविवार से एक बार फिर शुरू की जाएगी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बताया कि खराब मौसम की स्थिति और ट्रैक के आवश्यक रखरखाव के कारण अस्थायी निलंबन के बाद, श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा 14 सितंबर (रविवार) से अनुकूल मौसम की स्थिति के अधीन फिर से शुरू होगी। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: आप विधायक की गिरफ्तारी से डोडा में तनाव, शांति समिति की हुई बैठक

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भूस्खलन के कारणों की जाँच के लिए एक उच्च-स्तरीय तीन-सदस्यीय समिति के गठन का आदेश दिया था। जम्मू-कश्मीर के जल शक्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शालीन काबरा इस समिति के अध्यक्ष हैं, जिसमें जम्मू के संभागीय आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक शामिल हैं।

एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, समिति में जम्मू के संभागीय आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

वैश्विक तनाव के बीच US Dollar के मुकाबले भारतीय रुपया 22 पैसे लुढ़का

जांघ की चोट के कारण Pakistan सीरीज से बाहर हुए Jos Buttler, England को झटका

Delhi Pollution: 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी वाहनों की एंट्री बैन, पार्किंग शुल्क होगा दोगुना

Miami Dolphins को हराने के बाद Patrick Mahomes ने Kansas City Chiefs के सुधार पर दिया जोर