शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत, Sensex 650 अंक चढ़ा, निफ्टी में आई ये बढ़ोतरी

By रितिका कमठान | Apr 28, 2025

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ है। इस कारण भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तनाव आ गया है। इस तनाव के कारण बीते सप्ताह के अंतिम दो कारोबारी दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। वहीं अब 28 अप्रैल को वैश्विक तेजी देखने को मिली है। 

 

स्टॉक मार्केट में बढ़त

सोमवार को गिफ्ट निफ्टी 24,232 के आसपास कारोबार कर रहा है, जो पिछले सत्र के निफ्टी फ्यूचर्स के बंद होने की तुलना में 93 प्वाइंट्स का प्रीमियम दिखा रहा है। अमेरिकी बाजार में भी तेजी का रुख देखा गया। इस दौरान एशिया पैसिफिक बाजारों में बढ़त देखने को मिली है। एमएससीआई एशिया पैसिफिक इंडेक्स 0.1% बढ़ा है। वहीं जापान का निक्केई इंडेक्स 22 अंक (0.82%) चढ़ा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.82% बढ़ा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.32% चढ़ा। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। इसकी वजह ट्रंप द्वारा टैरिफ में नरमी और रूस-चीन के बीच व्यापारिक तनाव में कमी के संकेत थे, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

प्रमुख खबरें

Gulf of Oman में गरमाई Geopolitics, अमेरिकी नौसेना को देखते ही प्रतिबंधित टैंकर ने बदला रूट

Champions League: Barcelona के सामने Comeback की बड़ी चुनौती, Atletico से Quarter-final में करो या मरो की जंग।

Grandmaster Harika Dronavalli ने तोड़ी चुप्पी, नमस्ते विवाद पर बोलीं- Social Media पर गलत समझा गया

Asian Wrestling में भारत का गोल्डन डे, Sujit और Abhimanyu ने Gold Medal जीतकर रचा इतिहास