By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2022
गुवाहाटी| पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने पिछले वित्त वर्ष में माल ढुलाई में 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। एनएफआर ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 में उसने मालगाड़ियों के 13,757 रैक की ढुलाई की जबकि एक साल पहले उसने 11,659 रेल रैक की ढुलाई की थी।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि ग्राहक संपर्क में सुधार और माल ढुलाई बढ़ाने के लिए एनएफआर केविभिन्न स्टेशनों में आगे या बाहर यातायात की सूची में और अधिक आइटम जोड़े गए।