चेक गणराज्य में मालगाड़ी पटरी से उतरी, रासायनिक पदार्थ के कारण लगी आग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2025

चेक गणराज्य के पूर्वी क्षेत्र में एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के बाद उसके क्षतिग्रस्त टैंक में रखे कैंसरकारी रासायनिक पदार्थ ‘बेंजीन’ के कारण आग लग गई। यह दुर्घटना शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे ‘हुस्टोपेस नाद बेकवू’ शहर में स्टेशन के पास हुई और आग लगने के कारण निकला काला धुआं दूर से दिखाई दे रहा था।

उन्होंने आग पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया और पड़ोसी स्लोवाकिया से उनके समकक्ष मदद के लिए पहुंच रहे हैं। प्राधिकारियों ने बताया कि शहर में खतरनाक पदार्थों का स्तर सीमा से अधिक नहीं पाया गया है, लेकिन वहां तथा आसपास के शहरों एवं गांवों के निवासियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी खिड़कियां न खोलें तथा घर के अंदर ही रहें।

प्रमुख खबरें

Ayodhya के Ram Mandir में चढ़ावे की चोरी 105 तक पहुंची, Akhilesh Yadav ने BJP को घेरा

Maharashtra में सूखे की निगरानी के लिए बनी Cabinet Sub-Committee, CM Devendra Fadnavis का एलान

Greenland पर Donald Trump के रुख से डेनमार्क और अमेरिका में बढ़ा तनाव

Tata Trusts की विरासत बचाना जरूरी, Tata Sons विवाद पर बोले Sharad Pawar