बड़ा हादसा टला! पलामू में मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी, बाधित रहा आवागमन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

मेदिनीनगर। पलामू जिले में बुधवार को जपला और हैदरनगर रेलवे स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी सुबह दो भागों में बंट गई लेकिन रेल कर्मचारियों की सतर्कता से एक बङा रेल हादसा समय रहते टल गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। रेल अधिकारियों ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रमंडल के तहत सोननगर-गढ़वा रोड रेलखंड पर जपला और हैदरनगर रेलवे स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर एक मालगाड़ी जा रही थी तभी बहेरा गांव के समीप वह दो भाग में विभाजित हो गयी और इंजन अपने साथ आधे से अधिक डिब्बों को लेकर आगे बढ़ता रहा और ट्रेन के आधे डिब्बे पीछे छूट गये।

प्रमुख खबरें

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

जयशंकर से सिसोदिया तक, बड़े नामों को मिला SIR का नोटिस, क्यों?

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता