उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में निजी ट्रैक पर मालगाड़ी का इंजन, दो डब्बे पटरी से उतरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2024

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रविवार को एक विद्युत संयंत्र के रेल ट्रैक पर निजी मालगाड़ी के दो डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शक्तिनगर इलाके में दिन में करीब 11.30 बजे हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

कोयला खदान से अनपरा बिजली संयंत्र में कोयला आपूर्ति के लिए अलग से रेलवे लाइन बिछाई गई है जो केवल कोयला आपूर्ति के लिए विशेष मालगाड़ियों के संचालन के उपयोग में आती है।

अनपरा विद्युत संयंत्र के अधिशासी अभियंता एस पी यादव ने बताया कि ट्रैक की मरम्मत में एक दिन लगेगा। यादव ने कहा, ‘‘एक वैकल्पिक रेल लाइन है, जिसके जरिए संयंत्र को कोयले की आपूर्ति जारी रहेगी।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप