By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2024
कराची। ईरान के सीमावर्ती शहर ताफ्तान से रसायन लेकर पाकिस्तान जा रही एक मालगाड़ी बलूचिस्तान प्रांत में पटरी से उतर गई, जिससे दोनों देशों के बीच रेल परिचालन ठप हो गया। यह हादसा शनिवार को बलूचिस्तान के तोजगी स्टेशन के पास हुआ। पाकिस्तान रेलवे के प्रवक्ता आमिर बलूच ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ताफ्तान से करीब 70 किलोमीटर दूर रेलगाड़ी पटरी से उतर गई और हम आतंकवादी हमले की आशंका से इनकार नहीं कर रहे हैं।’’