बिना ड्राइवर के 70 किलोमीटर दौड़ी मालगाड़ी, जम्मू के कठुआ से पंजाब के होशियारपुर पहुंची, जांच के दिए आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2024

जम्मू/चंडीगढ़। डीजल इंजन से चलने वाली मालगाड़ी ने रविवार को चालकों के बिना जम्मू-कश्मीर के कठुआ से पंजाब के होशियारपुर जिले के एक गांव तक 70 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह 7:25 से नौ बजे के बीच हुई, लेकिन इस दौरान किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि चिप पत्थरों से लदी 53 बोगी वाली मालगाड़ी जम्मू से पंजाब जा रही थी।

इसे भी पढ़ें: नशे की लत छुड़ाने के लिए परिवारों का मजबूत सहारा जरूरी, World Gayatri Parivar के कार्यक्रम में PM Modi ने नशे के दुष्परिणामों पर की चर्चा

जम्मू के संभागीय यातायात प्रबंधक प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना का सही पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया, ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रेन पंजाब की ओर जाते समय ढलान पर लुढ़कने लगी थी। उन्होंने कहा कि ट्रेन 70 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने के बाद ऊंची बस्सी के पास चढ़ाई के कारण रुक गई। अधिकारियों ने बताया कि रेत की बोरियों की मदद से ट्रेन को सफलतापूर्वक रोक लिया गया।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा