Google Chrome यूजर्स के लिए हाई-लेवल सिक्योरिटी अलर्ट, जानें क्या कारण?

By Kusum | Oct 06, 2025

गूगल क्रोम को लेकर सरकार ने एडवायजरी जारी की है। सरकारी एजेंसी इंडियन कम्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम ने क्रोम यूजर्स के लिए सिक्योरिटी अलर्ज जारी की है। 3 अक्तूबर को जारी इस चेतावनी को हाई-सीवियरिटी यानी गंभीर स्तर की है। ये भारत के लाखों यूजर्स को प्रभावित करती है, जिसमें विंडोज और लिनिक्स सिस्टम यूजर्स शामिल हैं। 

इस बग्स की मदद से हैकर्स आसानी से यूजर्स के कम्यूटर का एक्सेस ले सकते हैं। इन बग्स की मदद से हैकर्स यूजर्स को किसी और वेबसाइट पर रिडायरेक्ट कर सकते हैं, जो बेहद खतरनाक है। 

डेस्कटॉप या फिर लैपटॉप पर क्रोम यूज करने वाले सभी यूजर्स को इस बग्स से खतरा है। क्रोम को विंडो या Linux सिस्टम पर यूज करने वाले यूजर्स को इस बग्स के जरिए आसानी से हैकर्स अपना शिकार बना सकते हैं। 

क्रोम यूजर्स को इन बग्स से बचने के लिए तुरंत सॉफ्टवेयर अपडेट करना होगा। क्रोम का सॉफ्टवेयर अपडेट करने के लिए यूजर्स को ऊपर दाईं ओर दिए डॉट्स पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उन्हें सेटिंग मैन्यू में About और वहां अपडेट क्रोम पर क्लिक करना होगा। इस तरह यूजर्स अपने क्रोम वर्जन को अपडेट कर इससे बच सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Kejriwal का बड़ा हमला: SIT जांच सिर्फ़ एक धोखा, ताकतवरों को बचाने का Cover-Up

Real Estate Market | भारतीय रियल एस्टेट में उछाल: अप्रैल-जून तिमाही में देश के 9 प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 19% बढ़ी

ईसाई धर्मांतरण पर भड़क गये Bastar के ग्रामीण, Narayanpur Village में जबरदस्त हंगामा, Christian बने 26 परिवारों का गाँव वालों ने किया बहिष्कार

तेलंगाना Voter List पर ओवैसी का EC पर हमला, 12 में से 4 डॉक्यूमेंट्स तो मौजूद ही नहीं हैं