Google Cloud India के अंतरिम प्रमुख बने अमित कुमार, शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 07, 2026

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर गूगल क्लाउड इंडिया के प्रबंध निदेशक शशिकुमार श्रीधरन ने कंपनी के बाहर अन्य अवसर तलाशने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद अमित कुमार को कंपनी के भारतीय परिचालन का अंतरिम प्रमुख नियुक्त किया गया है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। नेतृत्व में इस बदलाव की घोषणा गूगल क्लाउड एशिया प्रशांत के अध्यक्ष करण बाजवा ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में की।

बाजवा ने कहा, ‘‘अमित कुमार के गूगल क्लाउड इंडिया के अंतरिम प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के साथ ही हमारा ध्यान अपनी असाधारण गति को आगे बढ़ाने पर है। भारत में हमारे ग्राहकों और भागीदारों के लिए आगामी अवसर पहले से कहीं अधिक बड़े हैं, और हमारी टीम आगे जो कुछ भी पेश करेगी, उसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।

प्रमुख खबरें

EVM पर बार-बार सवाल उठाने वालों ने Ballot Paper के जरिये हुए चुनावों के एक दिन पहले आये परिणाम देखे क्या?

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Delhi में बड़े आंदोलन का कॉजपा ने किया आह्वान

Fake Claim पर भड़की Virat Kohli Team, Premanand Maharaj आश्रम विवाद पर दिया जवाब

Pakistan में सेना बनाम सरकार, Mohsin Naqvi के बयान से शहबाज शरीफ कैबिनेट में हलचल