अमरीश पुरी के 87वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर किया याद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2019

मुम्बई। जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता अमरीश पुरी के 87वें जन्मदिन पर शनिवार को सर्च इंजन गूगल ने डूडल बना उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह डूडल पुणे के रहने वाले देबांशु मौलिक ने बनाया है। अमरीश पुरी का जन्म 12 जून 1932 को पंजाब में हुआ था। 39 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म ‘रेश्मा और शेरा’ (1971) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। 

 

इससे पहले वह थिएटर की दुनिया में अपना नाम बना चुके थे। इसके बाद उन्होंने श्याम बेनेगल की फिल्म निशांत और मंथन  में भी अभिनय किया। उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिनमें हिंदी, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तेलुगु, तमिल और अंग्रेजी भाषाओं की फिल्में शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: ‘कबीर सिंह’ एक असाधारण प्रेम कहानी है: संदीप रेड्डी वंगा

वर्ष 1987 में आई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में मोगैम्बो की उनकी भूमिका आज भी लोगों के जहन में ताजा और लोकप्रिय है। ऑस्कर विजेता फिल्म ‘गांधी’ में वह सहायक भूमिका में नजर आए थे। पुरी का निधन 12 जनवरी 2005 को 72 साल की उम्र में मस्तिष्क आघात से हुआ था।

 

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला