गूगल मैप्स दिखाएगा भोजन-वितरण, रैनबसरों की जगह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2020

 सर्च इंजन कंपनी गूगल अपनी ‘गूगल मैप्स’ सेवा पर देशभर में संचालित किए जा रहे रैनबसेरों और भोजन वितरण केंद्रों की जानकारी देगी। कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन (सार्वजनिक पाबंदी) के दौरान इससे लोगों को अनिवार्य वस्तुओं एवं सेवाओं तक पहुंचने में आसानी होगी।

इसे भी पढ़ें: कोरोना का संदिग्ध अस्पताल से भागने की कोशिश में छठी मंजिल से गिरा, मौत

गूगल ने एक बयान में कि खाने और रहने के शिविरों को गूगल मैप्स पर दिखाने के लिए वह केंद्र और राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रही है। कंपनी ने कहा कि देश के 30 शहरों में लोग गूगल मैप्स, गूगल सर्च और गूगल असिस्टेंट का उपयोग कर इन जगहों की जानकारी पा सकते हैं। इन जगहों की जानकारी पाने के लिए लोगों को इनमें से किसी भी सेवा के पेज पर जाकर सर्च में ‘फूड शेल्टर्स’ (भोजन-वितरण शिविर) या ‘नाइट शेल्टर्स’ (रैनबसेरा) और शहर का नाम लिखना होगा।

इसे भी पढ़ें: मजाक उड़ाने वाले देखें मेरा नारा 'गो कोरोना गो' दुनिया में हिट हो गया हैः आठवले

यह सेवा हिंदी में भी उपलब्ध होगी। कंपनी ने कहा कि वह अन्य भारतीय भाषाओं में भी इसे उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही है। गूगल इंडिया के वरिष्ठ प्रोग्राम मैनेजरअनल घोष ने कहा कोविड-19 से पत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुएहम ऐसे समाधान प्रस्तुत करने में लगातार लगे हैं जिनसे इस वक्त आम लगों को मदद मिल सके।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar