Google Pixel 11 Pro लॉन्च से पहले हुआ लीक, कीमत और फीचर्स का मिला हिंट, जानें पूरी डिटेल्स

By Kusum | Mar 23, 2026

इस साल स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर बड़ा धमाका होने वाला है, क्योंकि गूगल अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज गूगल पिक्सल 11 के साथ वापसी करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार  इस बार कंपनी चार मॉडल लॉन्च र सकती है। pixel 11,Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold. हालांकि, कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर कुछ कंफर्म नहीं किया है, लेकिन लीक्स ने पहले कई अहम जानकारियां सामने ला दी हैं। 

फिचर्स

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो गूगल पिक्सल 11 में 6.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा, जबकि प्रो मॉडल्स में ये 140Hz तक जा सकता है। इस बार कंपनी नया गूगल टेंसर G6 चिपसेट दे सकती है। जो 2nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ हीटिंग को भी कम करेगा। इसके अलावा इसमें 12GB तक RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की संभावना है जो इसे एक पावरफुल फ्लैगशिप बनाएगा। 

बैटरी की बात करें तो, पिक्सल 11 में 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 45W या 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। सॉफ्टवेयर के मामले में ये फोन एंड्रोइड 17 पर रन कर सकता है।

कैमरा सेगमेंट में भी गूगल अपने मजबूत इमेज प्रोसेसिंग के लिए जाना जाता है, और इस बार पिक्सल 11 में ट्रिपल कैमर सेटअप मिल सकता है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP का अल्ट्रा-वाइड और 12MP का टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। 

कीमत की बात करें तो गूगल पिक्सल 11 की शुरुआती कीमत भारत में करीब 79,990 रुपये से 85,000 के बीच हो सकती है। वहीं पिक्सल 11 प्रो की कीतम लगभग 1,11,999 और पिक्सल 11 प्रो XL की कीमत 1,19,999 तक जा सकती है। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा