फर्जी कस्टमर केयर नंबरों के खिलाफ कार्रवाई करे Google : पुलिस अधिकारी लिखा पत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2024

छत्तीसगढ़ के दुर्ग क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने गूगल को पत्र लिखकर फर्जी कस्टमर केयर नंबरों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए कहा है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गर्ग ने कहा है कि विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध करने वाले साइबर ठग गूगल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर प्रमुख बैंकों, बीमा कंपनियों, होटलों, वॉलेट्स, यूपीआई, गैस एजेंसियों, चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के कस्टमर केयर नंबरों को अपडेट करने के नाम से लोगों को ठगने का कार्य कर रहे हैं।

गर्ग ने लिखा है कि अक्सर गूगल विज्ञापनों का उपयोग धोखेबाजों द्वारा किया जाता है, जिससे गूगल सर्च परिणामों में फर्जी नंबर सबसे ऊपर दिखे। चूंकि उपयोगकर्ता गूगल सर्च परिणामों पर भरोसा करते हैं, वे इन फर्जी नंबरों को असली कस्टमर केयर नंबर मान लेते हैं और परिणामस्वरूप अपनी संवेदनशील और गोपनीय जानकारी प्रदान कर ठगी करने वालों के जाल में फंसते चले जाते हैं।

प्रमुख खबरें

4 नवंबर के दिन Harry Potter फिल्म का हुआ था लंदन में वर्ल्ड प्रीमियर

US Midterm Elections 2026 | अगर मैं मैदान में होता, तो भारी बहुमत से जीतते - रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

Dhanteras 2026 पर भूलकर भी न करें इन चीजों का लेन-देन, वरना घर से चली जाएगी बरकत

CCI ने Kotak Mahindra Bank को Deutsche Bank के भारतीय खुदरा बैंकिंग कारोबार अधिग्रहण की दी मंजूरी