लॉकडाउन के दौरान Google पर सबसे ज्यादा सर्च की गई है ये चीजें, देखें लिस्ट

By निधि अविनाश | May 07, 2020

नई दिल्ली। जिस तेजी से कोरोना वायरस बढ़ रहा है उसको देखते हुए लॉकडाउन को भी बढ़ाया जा रहा है। देश में तीसरा लॉकडाउन लागू हो गया है और इस दौरान इंटरनेट लोगों की जान बन गया है। कोरोना लॉकडाउन के बीच इंटरनेट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। लोग गूगल पर किराने की दुकान, ऑनलाइन किराने की सामान की डिलीवरी, ऑनलाइन क्लासेस, UPI का पिन कैसे बदले और कोरोना वायरस की जानकारी इंटरनेट पर ढूंढ रहे हैं। ऐसे में गूगल की लेटेस्ट रिपोर्ट ‘What is India searching for’ ने एक लिस्ट जारी करते हुए बताया कि लॉकडाउन के बीच लोग गूगल पर क्या-क्या सर्च कर रहे हैं। बता दे कि कोरोना लॉकडाउन के बीच "हॉरर मूवीज" और "बेस्ट तेलुगु फिल्में 2020" को लोगों ने सबसे ज्यादा गूगल किया है। इनकी सर्च 950% और 450% बढ़ गई है।  इस गूगल सर्च से ये पता चलता है कि लोग लॉकडाउन के बीच इंटरटेनमेंट में सबसे ज्यादा समय बीता रहे है। वहीं बात करें पिछले साल 2019 की तुलना में तो इस साल 2020 में गूगल पर "ऑनलाइन किराने की डिलीवरी" और "राशन दुकान" की सर्च 550%, 350% और 300% हुई है।  

बात करे स्वास्थ्य मुद्दे पर तो लोगों ने इस पर भी काफी गूगल किया है जैसे 'IMMUNITY' शब्द और 'विटामिन सी' जैसे शब्दों को भी काफी सर्च किया गया है। जहां गूगल पर IMMUNITY शब्द 500% की वृद्धि देखी गई वहीं "विटामिन सी" में 150% से अधिक की वृद्धि हुई है। गूगल पर लोगों ने "कोरोना बीमा" जैसे शब्दों को भी काफी सर्च किया है। इसमें 1,230% की वृद्धि देखी गई है। 'ऑनलाइन क्लासेस' और 'ऑनलाइन पढ़ाए' जैसे  वर्ड भी  गूगल पर काफी बार सर्च किए गए है। इसमें 300% और 148% की वृद्धि हुई है क्योंकि लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल बंद हो गए है और अब ऑनलाइन क्लास ली जा रही है जिससे ऑनलाइन पढ़ाने वाले कंपनियों की मांग तेजी से बढ़ गई है। लॉकडाउन के बीच काफी काम बंद पड़े हुए है इसी को देखते हुए लोग गूगल पर घर बैठे ही "UPI पिन कैसे बदलें" ज्यादा सर्च कर रहे है ताकि ऑनलाइन ही समय पर वह अपना पिन चैंज कर सके। यह शब्द गूगल पर  200% बढ़ा है। इसके अलावा, लोग अपने स्मार्टफोन पर हर रोज  4.5 घंटे समय बीता रहे है। रिपोर्ट के अनुसार लोगों का डिजिटल की तरफ इतना झुकाव इस वक्त ब्रांड के लिए काफी सही रहेगा। इस कोरोना लॉकडाउन के बीच गूगल पर ब्रांड यूजर्स के लिए इस वक्त काफी मायने रख सकता है। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है