सरकार ने जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए यूसीसी की गुगली डाली है : सचिन पायलट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2023

नयी दिल्ली। देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर छिड़ी बहस के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा है कि बिना किसी ठोस प्रस्ताव के इस पर बात करना ‘हवा में तीर चलाने’ जैसा है और सरकार ने जनता से जुड़े मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए यह ‘गुगली’ डाली है। पायलट ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में यह आरोप भी लगाया कि सरकार यूसीसी को लेकर अब तक कोई प्रस्ताव या खाका लेकर सामने नहीं आई है, लेकिन वह इसका राजनीतिक टूल के रूप में इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने यूसीसी पर छिड़ी बहस और इस पर कांग्रेस के रुख के बारे में पूछे जाने पर कहा, “समान नागरिक संहिता क्या है, क्या कोई विधेयक आया है, क्या कोई प्रस्ताव आया है, क्या कोई खाका तैयार किया गया है, पता ही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Delhi में टूटा बारिश का 41 सालों का रिकॉर्ड, तालाब में तब्दील हुई सड़कें... Kejriwal Government ने मंत्रियों और अफसरों की छुट्टी रद्द कर दिए निरीक्षण करने के निर्देश

उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि अगर किसी वंचित, चाहे वह पुरुष हो या महिला, को अधिकार देना है या मान-सम्मान देना है, संपत्ति का अधिकार देना है, सशक्त बनाना है, तो फिर किसे आपत्ति हो सकती है, लेकिन इसे लेकर कोई खाका ही नहीं है, सिर्फ राजनीतिक टूल का इस्तेमाल किया गया है।” यूसीसी विवाह, तलाक और उत्तराधिकार पर समान कानून लागू करने के लिए है। अमल में आने पर यह देश के सभी नागरिकों पर लागू होगा। धर्म, जाति, समुदाय या स्थानीय परंपराओं के आधार पर कानून में भेदभाव नहीं किया जाएगा। विधि आयोग ने यूसीसी पर लोगों से राय मांगी है।

प्रमुख खबरें

Box Office पर तूफान बना HanuMan Ansh! 31वें दिन 22.75 करोड़ कमाकर रचा नया इतिहास, कुल कलेक्शन ₹122 करोड़ पार

ISRO को कमजोर करने की साजिश हो रही या भारत को Space Superpower बनने की रणनीति पर काम चल रहा?

Air India Express Emergency Landing | इंजन ऑयल का प्रेशर खतरनाक स्तर तक गिरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट वापस लौटी, कोच्चि में सुरक्षित लैंडिंग

Singapore Racism Row: भारतीयों के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणियों पर सख्त हुए K. Shanmugam, दिए जांच के आदेश