जनता के मुद्दे उठाते हैं गोपाल इटालिया, राघव चड्ढा बोले- पाटीदार आंदोलन का बदला बीजेपी उनसे लेना चाहती है?

By अभिनय आकाश | Oct 10, 2022

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले ही विवादित बयानबाजी और आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपशब्द कहने वाला कथाकथित वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी जहां आप पर हमलावर है। वहीं अब आप आदमी पार्टी की तरफ से पलटवार किया गया है। राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए गोपाल इटालिया का बचाव किया है। राघव चड्ढा ने कहा कि अगर आप नेता गोपाल इटालिया ने कोई भी आपत्तिजनक शब्द कहा हो। किसी के बारे में कहा हो आप सख्त से सख्त कार्रवाई करो। आपका मन करता है तो उनको जेल में डालो लेकिन गोपाल इटालिया जो सवाल पूछ रहे हैं, उन सवलों का जवाब दो। आज आपसे साढ़े छह करोड़ गुजराती जो महंगाई से लेकर बेरोजगारी तक सवाल पूछ रहे हैं, उसका जवाब दो। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने कांग्रेस के लोगों से कहा, बड़ा दिल रखिए और सरदार पटेल के स्मारक पर जाइए

राघव चड्ढा ने कहा कि गोपाल इटालिया तो साढ़े छह करोड़ गुजरातियों के हित की  बात कर रहे हैं। लेकिन बीजेपी आज गोपाल इटालिया के कोई पुराने कथाकथित वीडियो को मुद्दा बनाना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी और  साढ़े छह करोड़ गुजरातियों के सवालों से भटकाने के लिए। राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी के लोग कहते हैं कि एक पुराना वीडियो आ गया है। इस वीडियो के आने के बाद अब हमसे कोई सवाल मत करो। बस भाजपा को वोट दो। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार