गोपाल कांडा ने मामूली अंतर से जीती सिरसा सीट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2019

चंडीगढ़। हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) के उम्मीदवार गोपाल कांडा ने सिरसा विधानसभा सीट मामूली अंतर से जीत ली। निर्वाचन आयोग कार्यालय के अनुसार कांडा ने अपने निकटतम उम्मीदवार निर्दलीय गोकुल सेतिया को 602 वोटों से हराया। हाल में भाजपा में शामिल हुईं जानी मानी हरियाणवी गायिका सपना चौधरी ने कांडा के लिए प्रचार किया था जिससे भगवा दल को शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी। पूर्व मंत्री कांडा हरियाणा में एक प्रभावशाली राजनीतिक हस्ती हैं। उनका नाम तब सुर्खियों में आया था जब उनकी एअरलाइन कंपनी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली थी।

प्रमुख खबरें

तेल की तलवार और कूटनीति की ढाल: पश्चिम एशिया संकट में भारत की अग्निपरीक्षा

Pakistan में Petrol Price Hike से हाहाकार, कफन ओढ़कर सड़कों पर लोग, बोले- जीना हुआ मुश्किल

US-Israel ने कर दिया Kharg Island पर हमला, राष्ट्रपति Pezeshkian बोले- हर ईरानी जान देने को तैयार, तुर्की में Israeli Consulate के बाहर फायरिंग

प्रदर्शनकारियों को हथियार! Trump के दावे पर भड़का Iran, UN Security Council से बोला- एक्शन लें।