विपक्ष के प्रस्ताव को गोपाल कृष्ण गांधी ने ठुकराया, नहीं बनेंगे राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार

By अंकित सिंह | Jun 20, 2022

एनसीपी प्रमुख शरद पवार और नेशनल कांफ्रेंस सुप्रीमो फारुख अब्दुल्ला के बाद अब गोपाल कृष्ण गांधी ने भी राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। इसका मतलब साफ है कि गोपाल कृष्ण गांधी राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की ओर से अब उम्मीदवार नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि मेरे नाम के प्रस्ताव के लिए शुक्रिया। आपको बता दें कि 21 जून को राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शरद पवार के नेतृत्व में विपक्ष की एक अहम बैठक होने वाली है। इससे पहले दिल्ली में ममता बनर्जी के नेतृत्व में एक बड़ी बैठक हो चुकी है। दिल्ली के बैठक में विपक्षी 17 पार्टियां शामिल हुई थीं और साझा उम्मीदवार उतारने पर सहमति भी बन गई थी। उस बैठक से कई नाम निकल कर सामने आए थे।

इसे भी पढ़ें: President Election 2022: वोटों के गणित की वजह से 'रणछोड़ दास' बने दिग्गज? विपक्ष की नजरें इन 3 नामों पर

कब होगा राष्ट्रपति चुनाव ?

चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसके मुताबिक, देश के अगले महामहिम को चुनने के लिए 18 जुलाई को वोट डाले जाएंगे। जबकि 21 जुलाई को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे और देश को नए महामहिम मिलेंगे। इस चुनाव में सांसदों और विधायकों वाले निर्वाचक मंडल के 4,809 सदस्य मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उत्तराधिकारी का चुनाव करेंगे। इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी दलों का मन टटोलने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत कई नेताओं से बातचीत की। हालांकि विपक्ष की तरफ से अभी तक राष्ट्रपति उम्मीदवार का नाम तय नहीं हो पाया है।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल