दिल्ली में वायु प्रदूषण पर बोले गोपाल राय, जिम्मेदारी से भाग रहा केंद्र, अपने स्तर पर हर कदम उठा रही AAP सरकार

By अंकित सिंह | Nov 18, 2024

दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर सियासत भी तेज है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भाजपा पर वार किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण के गंभीर होने के चलते चिकित्सा आपातस्थिति पैदा हो गयी है लेकिन भाजपा नीत केंद्र अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है। राय ने कहा कि धुंध को बस कृत्रिम वर्षा या हवा से दूर किया जा सकता है, केंद्र ने इस पर दिल्ली सरकार के अनुरोध पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। गोपाल राय ने आरोप लगाया कि केंद्र ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए। 

उन्होंने कहा कि अपने स्तर पर, दिल्ली सरकार हर संभव कदम उठा रही है। हमने सभी अधिकारियों को GRAP (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) IV दिशानिर्देशों का कड़ाई से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मैं मांग करता हूं कि केंद्र सरकार आपातकालीन उपाय करे ताकि पूरा उत्तर भारत इस स्थिति से बचिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एनसीआर क्षेत्र के सभी राज्यों को 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए सभी भौतिक कक्षाएं बंद करने के लिए तत्काल निर्णय लेना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: बढ़ते प्रदूषण के बीच SC की राज्यों को हिदायत, बंद किए जाएं दिल्ली-NCR के सभी स्कूल

न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी। अदालत ने राष्ट्रीय राजधानी में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत प्रदूषण विरोधी प्रतिबंधों को लागू करने में देरी के लिए दिल्ली सरकार और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) को कड़ी फटकार लगाई। विशेष रूप से दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक सोमवार को बढ़कर 486 हो गया, जो इस मौसम का सबसे खराब स्तर है और लगातार दूसरे दिन गंभीर प्लस श्रेणी में बना हुआ है।

प्रमुख खबरें

बॉलीवुड अभिनेता Tusshar Kapoor को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ की रंगदारी की धमकी, क्राइम ब्रांच कर रही है जांच

AIIMS के पूर्व निदेशक और Padma Shri से सम्मानित न्यूरोसर्जन Dr Ashok Mahapatra का निधन

Sultanpur में ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 500 मीटर घिसटने से युवक की मौत

Diwali पर Ethnic Look के लिए बेस्ट हैं Chandbali Earrings के ये नए डिजाइंस