Gopinath Munde Birth Anniversary: महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता थे गोपीनाथ मुंडे, ऐसा रहा सियासी सफर

By अनन्या मिश्रा | Dec 12, 2025

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे का 12 दिसंबर को जन्म हुआ था। गोपीनाथ मुंडे महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता थे। बीड़ में पड़ने वाले सूखे और किसानों की समस्याओं ने गोपीनाथ मुंडे को राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया था। गोपीनाथ मुंडे ने महाराष्ट्र में न सिर्फ बीजेपी को पुनर्जीवित किया था, बल्कि पार्टी को ओबीसी समुदाय का चेहरा भी दिया था। जब भी महाराष्ट्र की राजनीति की चर्चा होती है, तो वह गोपीनाथ मुंडे के बिना अधूरी है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाने का श्रेय गोपीनाथ पांडुरंग मुंडे को जाता है। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर गोपीनाथ पांडुरंग मुंडे के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Pranab Mukherjee Birth Anniversary: देश के 13वें राष्ट्रपति थे प्रणब मुखर्जी, कभी पत्रकार के रूप में शुरू किया था करियर

सियासी सफर

गोपीनाथ मुंडे ने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत प्रमोद महाजन के साथ की थी। फिर साल 1980 से 1985 और 1990 से लेकर 2009 तक महाराष्ट्र विधानसभा के पांच सत्र के सदस्य थे। साल 2009 और 2014 में गोपीनाथ मुंडे को लोकसभा के लिए चुना गया। भारतीय इतिहास में गोपीनाथ पांडुरंग मुंडे सबसे कम समय के लिये कैबिनेट मंत्री थे। उनके परिवार में गोपीनाथ मुंडे की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं थी। तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के दौरान गोपीनाथ मुंडे को जेल में डाल दिया गया था।

गोपीनाथ मुंडे वह 1995-1999 तक महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे। मुंडे 15वीं लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के उपनेता थे। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में गोपीनाथ मुंडे ने बीड सीट से जीत हासिल की थी। फिर वह राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के महासचिव भी रहे। इसके अलावा गोपीनाथ मुंडे 15वीं लोकसभा में रसायन और उर्वरक संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष थे। फिर 16वीं लोकसभा के लिए संपन्न हुए चुनाव में मुंडे ने फिर बीड सीट से जीत हासिल की। इसके बाद पीएम मोदी ने उनको अपनी कैबिनेट में ग्रामीण विकास मंत्री बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी।

मृत्यु

वहीं 09 अक्तूबर 2018 को 65 साल की उम्र में एक सड़क हादसे में गोपीनाथ पांडुरंग मुंडे का निधन हो गया।

प्रमुख खबरें

Asian Games से बाहर हुए Bangladesh के बल्लेबाज Najmul Hossain Shanto, ढाका लौटेंगे

Asian Games में भारत ने जीते 6 पदक, Sensex 1124 अंक टूटा

Asian Games में 29 सितंबर को भारतीय दल का पूरा शेड्यूल जारी, कई पदकों के लिए उतरेंगे खिलाड़ी

WPL 2027 Auction से पहले RCB ने Grace Harris को टीम से किया रिलीज