वायु प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए एडीएम वित्त ने की बैठक, तैयार हुई रणनीति

By प्रणव तिवारी | Jul 20, 2021

गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम परियोजना के अंतर्गत वायु प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए जिलाधिकारी सभागार में एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस संबंध में एडीएम वित्त ने बताया कि (एनसीएपी) 2024 तक (आधार वर्ष 2017 के साथ) पार्टिकुलेट मैटर कंसन्ट्रेशन में 20 से 30 प्रतिशत तक कटौती के लक्ष्य के साथ समग्र रूप में देशभर में वायु प्रदूषण की समस्या से पार पाने के लिए एक दीर्घकालिक, समयबद्ध, राष्ट्रीय स्तर की रणनीति बना कर शहरी कार्य-योजनाएं, कई कार्यान्वयन एजेंसियों को जोड़कर बहुआयामी कदमों के माध्यम से मुख्य वायु प्रदूषण स्रोतों पर नियंत्रण के लिए तैयारी की जाए। समग्र वायु गुणवत्ता नेटवर्क के विस्तार, स्रोत विभाजन अध्ययन, जन जागरूकता, शिकायत समाधान तंत्र और क्षेत्र केन्द्रित कार्य बिंदु इन कार्य योजनाओं का हिस्सा हैं। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता