भाजपा के जिला और क्षेत्र के पदाधिकारियों से रूबरू हुए मुख्यमंत्री

By प्रणव तिवारी | Jun 17, 2021

गोरखपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एनेक्सी भवन में आहूत बैठक में गोरखपुर जिला, महानगर और क्षेत्र के पदाधिकारियों से रूबरू हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोरोना के संकट काल में भाजपा की टीम द्वारा किए गए सेवा कार्य के अनुभव को साझा किया और शहर और गांवों में बनी निगरानी समितियों की भूमिका को सराहा।

पहला, स्वच्छता, सेनेटिजेशन, फागिंग और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता। दूसरा, अभिभावक स्पेशल बूथ के माध्यम से बारह वर्ष के काम उम्र के बच्चो के अभिभावकों का वैक्सिनेशन, तीसरा, हर मेडिकल कॉलेज में 100 और जिला अस्पताल में 25  आईसीयू बेड बच्चों के लिए, चौथा, हर निगरानी समिति को सौ सौ पैकेट मेडिसिन कीट। मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी 26 जून से निगरानी समितियों को मेडिसिन कीट उपलब्ध कराया जाएगा, जो कोरोना के तीसरे वेब को नियंत्रित करने में कारगर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने अनाथ बच्चों के परवरिश के लिए सरकार की योजना की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कोरोना संकट से निपटने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम में जनता के बीच जाकर सहयोग करने की अपील भाजपा नेताओं से की। 

संगठन की गतिविधियों को करें तेज

 मुख्यमंत्री ने भाजपा के पदाधिकारियों से संगठन की गतिविधियों को तेज करने का आह्वान किया। कहा कि बूथ और सेक्टर की इकाई को मजबूत करने की जरूरत है। भाजपा पदाधिकारी सबसे पहले अपने बूथ को मजबूत करें। विधानसभा चुनाव की दृष्टि से सामाजिक समीकरण को समझें और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचने का कार्य करें। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की उपलब्धियां सोशल मीडिया के माध्यम जनता के बीच रखकर हम विरोधियों को उचित जवाब दे सकते हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में प्रदेश में भाजपा सरकार की चार साल की उपलब्धियों को रखते हुए मुखमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार जताया। महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने संचालन किया। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। महानगर महामंत्री देवेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश शर्मा, इंद्रमणि उपाध्याय,  अच्यूतानंद शाही, महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह, दयानंद शर्मा, जितेंद्र चौधरी जीतू, बृजेश मणि मिश्र, पदमा गुप्ता, रमेश प्रताप गुप्ता, वीरेंद्र नाथ पांडे, महानगर मंत्री रंजूला रावत, मनोज अग्रहरि, रणविजय साहि, अवधेश अग्रहरी, रणविजय सिंह मुन्ना, दिनेश जायसवाल, अवधेश अग्रहरि, अनुपमा पांडे, गौरव तिवारी, कार्यालय प्रभारी अशोक गुप्ता, मीडिया प्रभारी चंदन आर्य, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, राधेश्याम श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्व जीतांशु सिंह आशु, डॉक्टर सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, अनूप किशोर अग्रवाल, रवि प्रकाश श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष चंद्रबाला श्रीवास्तव, मनोज कुमार शुक्ला, हरिकेश राम त्रिपाठी, संजय सिंह, छोटेलाल मोर्य, जगदीश चौरसिया, शेषमणि त्रिपाठी, जिला महामंत्री सबल सिंह आदि उपस्थित रहे|

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य