अंबेडकर जनमोर्चा दलित भागीदारी सम्मेलन 12 सितंबर को, कई नेता होंगे शामिल

By Pranav Tiwari | Jul 28, 2021

गोरखपुर। अम्बेडकर जन मोर्चा द्वारा दलित पिछड़ा भागीदारी सम्मेलन का आयोजन दिनांक 12 सितम्बर 2021 को गोरखपुर में होगा। दलित पिछड़ा भागीदारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि ओम प्रकाश राजभर (पूर्व मंत्री उ. प्र. सरकार) और मुख्य वक्ता  दद्दू प्रसाद (पूर्व मंत्री. उ.प्र.सरकार) होंगे, तथा विशिष्ट अतिथि  जावेद इकबाल (पूर्व मंत्री. उ.प्र.सरकार) व  लालमणि प्रसाद (पूर्व मंत्री, उ.प्र. सरकार), डॉ. अलख निरंजन (दलित चिन्तक व विश्लेषण), डॉ. दुर्गाप्रसाद यादव (सामाजिक चिन्तक), मंजू लता (पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी), आरपी मौर्या (सामाजिक व राजनीतिक नेता) होंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता  श्रवण कुमार निराला (मुख्य संयोजक - अम्बेडकर जन मोर्चा) करेंगे।

यह सरकार के द्वारा एक बड़ी साजिश किया गया। अब दलित पिछड़ा समाज अपने हक की लड़ाई लड़ेगा। गोरखपुर में आयोजित दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक भागीदारी सम्मेलन में सरकार की साजिशों का पर्दाफाश भी होगा और लड़ाई की रणनीति भी बनेगी। पूर्वी उ.प्र. में इस लड़ाई की रणनीति पर अम्बेडकर जन मोर्चा ने बड़ा होम वर्क कर लिया है। इसी की कड़ी में दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हितैषी सभी नेताओं को एक साथ लाने का यह कार्यक्रम बनाया गया है। 

प्रमुख खबरें

Thomas Cup 2026 का असली रोमांच शुरू, Quarter Final में भारत समेत इन Teams पर सबकी नजर

Israel ने भारत को दिया बहुत बड़ा सीक्रेट, बदल जाएगा कश्मीर!

Chanakya West Bengal Exit Poll 2026: बंगाल में खिलेगा कमल,टुडे चाणक्य के पोल में बीजेपी को 192 सीटें मिलने का अनुमान

Tech Tips: अब WhatsApp स्टोरी से ढूंढें किसी का Instagram प्रोफाइल, जानें आसान तरीका