दिलीप कुमार निषाद को बनाया गया उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश सचिव

By प्रणव तिवारी | Sep 20, 2021

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष तथा विधायक अजय कुमार लल्लू की संस्तुति पर प्रदेश प्रभारी तथा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए दिलीप कुमार निषाद को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। इसी क्रम में प्रदेश मीडिया चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने गोरखपुर की वरिष्ठ चिकित्सक एवं कांग्रेस नेत्री डाॅ0 सुरहिता करीम को प्रदेश प्रवक्ता  नियुक्त किया है। नवनियुक्त मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत पार्टी कार्यालय अलहदादपुर में एवं स्टार नर्सिंग होम के सभागार में महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान सभी कांग्रेस पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर जोरदार स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज