डीएम ने किसानों की आमदनी को दोगुना करने की प्रबल संभावनाओं को लेकर की बैठक

By प्रणव तिवारी | Jul 20, 2021

गोरखपुर। जनपद में बागवानी कृषि एवं गन्ना विकास की प्रबल संभावनाओं को लेकर जिलाधिकारी सभागार में जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि बागवानी कृषि एवं गन्ना विकास की फसलों के क्षेत्र विस्तार के साथ ही गुणवत्ता युक्त उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के तकनीकों का अंगीकार किया जाए। ताकि आधुनिक तकनीकों के सहयोग से किसान की आय में वृद्धि हो सके। किसानों की आय आगामी वर्षों में दोगुनी करने में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का वर्गीकरण सहायक सिद्ध हो सकता है। इस विधा को प्लानवार जहां भूजल का संचयन कर सकेगा। 

इसे भी पढ़ें: 7 ब्लॉक के ग्राम प्रधान शासकीय योजनाओं से हुए लैस 

वित्तीय वर्ष 2021- 22 के लिए ड्रिप इरिगेशन सिस्टम हेतु 982 हेक्टेयर एवं स्प्रिंकलर सिस्टम स्थापना हेतु 1146 हेक्टेयर भौतिक निर्धारित है। जिसके सापेक्ष कृषकों का चयन कर उनका पंजीकरण कराया जा रहा है तथा डीबीटी के माध्यम से अनुदान राशि का भुगतान किया जा रहा है। इस योजना अंतर्गत मंडल के जनपदों हेतु लघु सीमांत कृषकों को लागत का 90% अनुदान तथा सामान्य को 80% अनुदान देय है। बैठक में सीडीओ इंद्रजीत सिंह , ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित महाजन , जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी, कृषि वैज्ञानिक संजय यादव सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!