सीएमओ, बीआरडी प्रधानाचार्य व समस्त विभागों के प्रभारी डॉक्टरों के साथ डीएम ने की बैठक

By प्रणव तिवारी | Jul 30, 2021

गोरखपुर। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद जिलाधिकारी सभागार में सीएमओ , एसीएमओ, बीआरडी प्रधानाचार्य सहित समस्त प्रभागों के प्रभारी डॉक्टरों के साथ बैठक किया। बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण महामारी की सेकंड वेव में आप लोगो ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए आम जनमानस को अस्पतालों में कड़ी मेहनत करते हुए जान बचाई। उसी का नतीजा है कि अब जनपद में नहीं के बराबर कोविड-19 के मरीज मिल रहे हैं। उसी तरह आगे भी अब तक किए गए तैयारियों तो आगे जारी रखते हुए हम सभी मिलकर यह संकल्प लेंगे की अगर कोरोना की तीसरी वेव आती है तो सभी को कोरोना से बचाएंगे किसी को भी कोरोना संक्रमित नहीं होने देंगे। जनपद में शत प्रतिशत कोविड-19 टीका लगाएंगे।

परन्तु जब यही मच्छर जब बच्चों को काटता है तो दिमागी बुखार के लक्षण उत्पन्न होते हैं। जो सही इलाज के अभाव में प्राण घातक सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी के बचाव के लिए घरों के आस पास सफाई रखें। पानी न इकट्ठा होने दें तथा मच्छरदानी का प्रयोग करें। वहीं एक से दो वर्ष तक के बच्चों को जेई का टीका अवश्य लगवाएं। बैठक में सीडीओ इंद्रजीत सिंह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित महाजन प्रधानाचार्य बीआरडी मेडिकल कॉलेज डॉ गणेश, सीएमओ डॉक्टर सुधाकर पांडेय, डॉक्टर एन के पांडेय, डॉक्टर प्रसाद , डॉक्टर ए के चौधरी, डॉक्टर ए के सिंह डॉक्टर एस एन त्रिपाठी, डॉ नंदकुमार, डॉ रामेश्वर मिश्रा, एसआईसी पुरुष व महिला सहित संबंधित अन्य प्रभागों के प्रभारी डॉक्टर मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा