एक्शन में गोरखपुर जिलाधिकारी, किया सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण

By प्रणव तिवारी | Aug 18, 2021

गोरखपुर। मंगलवार को जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बांसगांव विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय धनौडा एवं कौड़ीराम ब्लॉक संसाधन केंद्र के परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय कौड़ीराम और पूर्व माध्यमिक विद्यालय कौड़ीराम का निरीक्षण किया। इस दौरान धनौड़ा के ग्राम प्रधान मार्कंडेय पांडेय को विद्यालय की चहारदिवारी कराने की हिदायत दी। उन्होंने शिक्षकों से प्रेरणा लक्ष्य की संप्राप्ति के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने के लिए कहा। शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने चहारदीवारी, शिक्षकों की उपस्थिति, शौचालय, पुस्तकालय, खेलकूद सामग्री, पेयजल, पोषण क्यारियां, रसोईघर, साफ सफाई व्यवस्था आदि का जायला लिया।साफ-सफाई को लेकर विशेष निर्देश दिए।

 निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षकों को मिशन प्रेरणा, आधारशिला, शिक्षण संग्रह, ध्यानाकर्षण के संबंध में समस्त जानकारी से दुरुस्त रहने को कहा। साथ ही उपचारात्मक शिक्षा प्रदान करने, बच्चों को सहज पुस्तिका पढ़ने के लिए प्रेरित करने एवं खेलकूद के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही। इसके अतिरिक्त दीक्षा प्रशिक्षण, शारदा हेतु मॉडल टीचर, लाइब्रेरी का उपयोग, ई-पाठशाला सामग्री को बच्चों को व्हाट्सएप ग्रुप में प्रेषित करने एवं मानक के अनुसार मिड डे मील वितरण सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज