भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा, मुद्दा विहीन विपक्ष कर रहा अनर्गल प्रलाप

By प्रणव तिवारी | Sep 16, 2021

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार ने विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है। सबको साथ लेकर, सबका विकास करके और सबका विश्वास जीतकर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने विपक्ष को मुद्दा विहीन बना दिया है। ऐसे में कांग्रेस, सपा, बसपा समेत पूरा विपक्ष अनर्गल प्रलाप करने पर उतारू है। उक्त बातें बेनीगंज स्थित कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। प्रदेश पार्टी कार्यालय पर मीडिया कार्यशाला में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन के सम्मानित होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के हाथों यह सम्मान मिलना गौरव की बात है। इससे भाजपा की मीडिया टीम का उत्साह बढ़ा है, और इसका शानदार असर आगामी विधानसभा चुनाव में दिखेगा। बच्चा पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी और प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में भाजपा की टीम प्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के लिए जी जान से जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें: समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

जनता भी भाजपा कार्यकर्ताओं को हाथों हाथ ले रही है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हाल ही में कुशीनगर जिले के कप्तानगंज और सेवरही में हुई मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की जनसभा है, जहां पर उमड़े जनसैलाब में भाजपा को लेकर जोश, उत्साह और उमंग देखने लायक था। जनता ने साफ संदेश दिया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सामने टिकने की कुबत किसी विपक्षी दल में नहीं है। कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्प दत्त जैन,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा,  विश्व जीतांशु सिंह आशु,अनिल जायसवाल ने क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया और बधाई दी। इस अवसर पूर्व महानगर अध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव, चंदन आर्य, उत्तम कुमार यदुवंशी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला