गोरखपुर का पहला कोरोना मुक्त वार्ड हुआ हांसुपुर वार्ड, पॉजिटीव केस हुए कम

By प्रणव तिवारी | Jun 27, 2021

गोरखपुर। हांसुपुर वार्ड के लोकप्रिय पार्षद संजय श्रीवास्तव ने कोरोना काल में युद्ध स्तर पर घर घर गली गली सेनिटाइजेशन, सफाई, प्रतिदिन कोविड टेस्ट 100 और कोविड की दवा दिलवाई जिसके बदौलत हासुपुर वार्ड गोरखपुर का पहला कोरोना मुक्त वार्ड बन गया है। बता दें कि हासुपुर वार्ड में एक भी मृत्यु कोविड से नहीं हुई और बहुत ही कम पॉजिटीव केस सामने आए है।

पार्षद संजय श्रीवास्तव जी के किये गये इस मेहनत व लगन से वार्ड के नागरिकों की जान बाचाया जिसके कारण हासुपुर वार्ड के नागरिकगण एक मंच पर आकर आज लोगों ने अपने पार्षद को सममानित, अभिनन्दन किया है। सर्व प्रथम कार्य क्रम अध्यक्ष दुखहरण पाठक जी ,व्यापारी नेता मनोनीत पार्षद मदन अग्रहरी,तथा सभी नागरिकगण बड़े माला पहनाकर,शाल भेटकर अभिनन्दन किया तथा पारी पारी से सभी नागरिक माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया,भारी सख्या में नागरिकों ने गिफ्ट भी भेट किया। मंच के कार्यक्रम अध्यक्ष पंडित दुखहरण पाठक जी ने कहा कि पार्षद संजय श्रीवास्तव की सक्रिययता के कारण इस वार्ड में कोई बड़ी समस्या नहीं है। सड़क, बिजली, पानी , सफाई सभी में कोई शिकायत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: अपने जन्मस्थली पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद ने कहा- सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे देश का सर्वोच्च पद मिलेगा

कार्यक्रम का संचालन गिरिजेश वर्मा ने किया।सभा को सम्बोधित करते हुए पार्षद संजय श्रीवास्तव ने कहा कि "हमारे वार्ड के नागरिक हमारे परिवार के सदस्य के रुप में है। अपने वार्ड के नागरिक की कोई शिकायत रहती है तो उसको तत्काल हम उसे जल्द ही समाधान कराते हैं। कोरोना काल में मैं अपनी जान की परवाह किये बिना अपने कर्मचारी के साथ रहकर वह सभी कार्य किया जो कोरोना प्रोटोकॉल में आम जनता के लिए जरुरी था जिसके कारण हमारा वार्ड सबसे पहले कोरोना मुक्त वार्ड बना और कोई मौत नहीं हुई। सभी नागरिक ने बारी बारी से पार्षद के बारे में बताया। कार्यक्रम में कृपा शकर त्रिपाठी,एडवोकेट, लछ्मीकांत सिंह, अभिषेक अग्रवाल, मदन अग्रहरि, प्रेम कुशवाहा,शशिकांत शुक्ल, मोहन शुक्ल, राहुल कन्नौजिया, अमित, शोभी, देवराज, राजेश श्रीवास्तव, गिरिश चन्द, विनोद , अजय साहनी, सीमा माहेश्वरी, अराधना गुप्ता, पदमा गुप्ता, विनोद वैश्य, सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थिति हुए।

प्रमुख खबरें

Under-19 Asia Cup के लिए Indian Team में चुने गए Rahul Dravid और Virender Sehwag के बेटे

PM Modi ने Ekta Nagar में भारत पर्व 2026 का किया शुभारंभ

Himanta Biswa Sarma ने मंत्री Biswajit Daimary का किया बचाव, ULFA बयान पर Congress ने उठाए सवाल

भारतीय महिला कुश्ती का ऐतिहासिक पल, Manisha Bhanwala ने जीता World Wrestling Championship Gold