सपा के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार का गोरखपुर में समाजवादियों ने किया जोरदार स्वागत

By प्रणव तिवारी | Aug 07, 2021

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार का गोरखपुर प्रथम आगमन पर नौसड़ तिराहे पर जोरदार स्वागत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के नेतृत्व में हुआ। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव का फूल मालाओं से स्वागत किया। राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार 7 अगस्त को जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंने के लिए गोरखपुर पहुंचे हैं। स्वागत से अभिभूत राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने कहा कि भाजपा राज में जनसामान्य की कहीं सुनवाई नहीं है। सत्ता के संरक्षण में अपराध, हत्या,लूट और अपहरण की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। सीएम का जीरो टॉलरेंस का दावा बस दावा ही बनकर रह गया है।  

प्रमुख खबरें

Ashes का बेसब्री से इंतजार, England Test Coach Stephen Fleming ने बताई अपनी योजना

Yeh Prem Mol Liya Title Track Release | 12 साल बाद लौटा राजश्री का प्रेम! आयुष्मान खुराना और शरवरी के ये प्रेम मोल लिया का ग्रैंड सॉन्ग रिलीज़

मनीष सिसोदिया को डेटा मिसमैच तो जयशंकर को अनमैप्ड का अलर्ट...SIR में और भी चौंकाने वाले अपडेट

2027 का उत्तर प्रदेश दंगल: समाजवाद की नई राजनीतिक रंगोली या महज अवसरवाद का मुखौटा?