डीएम-एसएसपी के नेतृत्व में जेल का किया गया औचक निरीक्षण

By प्रणव तिवारी | Aug 19, 2021

गोरखपुर। जिला जेल गोरखपुर में डीएम-एसएसपी के नेतृत्व में जेल का किया गया औचक निरीक्षण। जेल प्रशासन निरीक्षण के दौरान दिखा भयभीत की बलिया जैसे यहां भी जेल के अंदर निरीक्षण के दौरान आपत्तिजनक गैर कानूनी समान ना मिल जाए, अगर मिला तो हमारे ऊपर भी हो सकता है कार्रवाई ,जैसे बलिया में हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: एक्शन में गोरखपुर जिलाधिकारी, किया सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने जेल के अंदर निरीक्षण करने से पहले टीमें गठित कर दी थी। पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार के नेतृत्व में सीओ कैंट जय प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी खजनी इंदु प्रभा की टीम को अंदर कैदियों के पास से मोबाइलों को बरामद किया गया। अगर इसी तरह साल में दो बार तलाशी जेलों की ली जाए तो जेलों से संचालित होने वाले अवैध कारोबार व माफियाओं का राज समाप्त हो जाएगा। उसी कड़ी में योगी सरकार की पुलिस, जेलों का विधिवत तलाशी ले कर जेलों से संचालित करने वाले माफियाओं की कमर तोड़ना शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कुछ बताने के लिए कतराते रहे कि जेल के अंदर क्या मिला क्या नहीं लेकिन सूत्रों से जानकारी मिली है कि एसपी सिटी व क्षेत्राधिकारी खजनी के नेतृत्व में गठित टीम को मोबाइल जेल के अंदर मिला।जेल सुपरिटेंडेंट ओपी कटिहार सहित जेल प्रशासन जेल के अंदर मौजूद रहे। 

प्रमुख खबरें

व्यापारियों के 2000 रुपये से अधिक UPI भुगतान पर 0.4 प्रतिशत MDR लागू

भारत का Merchandise Export अगस्त में 26.12 प्रतिशत बढ़कर 43.81 अरब डॉलर पहुंचा

संजू सैमसन के तेज 57 रन से Team India ने Afghanistan को 7 विकेट से हराया

Gurugram में महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, FIR में हत्या के प्रयास की धारा जुड़ी