वर्ल्ड क्लास बनेगा गोरखपुर रेलवे स्टेशन, PM Modi रखेंगे आधारशिला, वंदे भारत ट्रेन को भी दिखाएंगे हरी झंडी

By अंकित सिंह | Jul 05, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई (शुक्रवार) को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना का शिलान्यास करेंगे। स्टेशन को लगभग 498 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास करने की तैयारी है और यह विश्व स्तरीय यात्री सुविधाएं प्रदान करेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री की गोरखपुर यात्रा के दौरान उनके साथ रहेंगे। पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम योगी ने मंगलवार को आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने का निर्देश दिया। 

इसे भी पढ़ें: 2024 को लेकर बीजेपी का बड़ा कदम, कई राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष, जी किशन रेड्डी को तेलंगाना की जिम्मेदारी, जाखड़ को भी इनाम

योगी ने तैयारियों की समीक्षा की

नरेन्‍द्र मोदी के सात जुलाई को वाराणसी और गोरखपुर के दौरे के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी तैयारी समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिये। गोरखपुर में प्रधानमंत्री मोदी सात जुलाई को ही गीता प्रेस शताब्दी वर्ष समापन समारोह में शामिल होंगे और गोरखपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। योगी ने मंगलवार को गोरखपुर में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मोदी द्वारा गोरखपुर के विकास के लिए किए गए योगदान की चर्चा की। उन्होंनेकहा कि गोरखपुर के लोगों को प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देने का सुनहरा मौका मिला है क्योंकि वह सात जुलाई को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने और गोरखपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर स्थित गीता प्रेस को 2021-22 गांधी शांति पुरस्कार पाने का गौरव प्राप्त हुआ है। 

प्रमुख खबरें

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी