Attack on Saif Ali khan: सैफ पर हमले के आरोपी शहजाद को पकड़ने का मिला इनाम, ज्वाइंट CP ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

By अभिनय आकाश | Jan 21, 2025

सैफ अली खान पर हमले के मामले में आरोपी शरीफुल को पकड़ने वाले मुंबई पुलिस अधिकारियों को सोमवार को सम्मानित किया गया। मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) सत्यनारायण चौधरी ने बांद्रा पुलिस स्टेशन के 75 पुलिस अधिकारियों को उनके गहन प्रयासों के लिए सम्मानित किया। मुंबई पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में अधिकारियों को सम्मानित किया गया. सम्मानित पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। जानकारी के मुताबिक, शरीफुल की गिरफ्तारी तक इन अधिकारियों ने न्यूनतम आराम के साथ तीन दिनों तक अथक परिश्रम किया।

इसे भी पढ़ें: MVA में रार! BMC चुनाव में अकेले लड़ेगी समाजवादी पार्टी, अबू आजमी बोले- 150 सीटों पर कर रहे तैयारी

जानकारी के मुताबिक शहजाद का मोबाइल नंबर पुलिस के पास यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए आया। नंबर ट्रेस करने के बाद पुलिस को उसकी लोकेशन पता चल गई. इसके बाद 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी आरोपियों की तलाश में जुट गए। एक लेबर कॉन्ट्रैक्टर ने मुंबई पुलिस को शरीफुल इस्लाम शहजाद तक पहुंचने में मदद की. एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी को तीन बार दादर रेलवे स्टेशन के बाहर देखा गया था और वह वर्ली कोलीवाड़ा भी गया था।

इसे भी पढ़ें: Saif Ali Khan Stabbing Case । पांच दिन की पुलिस हिरासत में आरोपी, दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने लिया फैसला

पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि हमलावर इलाके के एक श्रमिक ठेकेदार के पास गया था। पुलिस ने उसे ठाणे जिले के एक श्रमिक शिविर में खोजा। आरोपी पहले ठाणे के एक होटल में काम कर चुका है और उसका अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत