PAN Card Scam को लेकर रहे चौकन्ना, सरकार ने जारी की चेतावनी, भूल कर भी ना करें ऐसा

By Kusum | Mar 09, 2026

इन दिनों साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी कड़ी में साइबर ठगी करने वालों का नया हथकंडा सामने है। दरअसल, साइबर अपराधी लोगों को ईमेल भेजकर ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का झांसा दे रहे हैं। वहीं PIBFactCheck ने X पर पोस्ट कर ठगी के इस नए जाल से बचकर रहने की सलाह दी है। ठग अपने इस नकली लिंक से लोगों का निजी डेटा जैसे की आधार या बैंक की डिटेल्स चुराकर झूठे लोन और बैंक के साथ धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं। 

जानें क्या है e-PAN Card Scam?

ई-पैन कार्ड स्कैम साइबर अपराधियों का ठगी करने का नया अधिकार है। इसमें लोगों को ई-पैन कार्ड डाउनलोड कनरे के लिए कहा जाता है। ये मेल इस तरह से लिखा जाता है कि जैसे इनकम टैक्स विभाग की ओऱ से भेजा गया हो। ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए ईमेल में मौजूद लिंक फर्जी होता है। जिसका मकसद यूजर की निजी डिटेल्स चुराकर लोगों का बैंक अकाउंट खाली करना होता है। 

अगर आपको भी ई-पैन कार्ड जैसा कोई फर्जी ईमे आता है तो आप इसकी शिकायत आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आप

  • संदिग्ध ईमेल या ईमेल में आए वेबसाइट के लिंक को Webmanager@incometax.gov.in पर भेज दें। 
  • इसके अलावा CERT-In को सूचना दें। इसकी एक कॉपी incident@Cert.in.org.in पर भी भेजें। 
  • इसके तुरंत बाद उस फर्जी ईमेल को अपने इनबॉक्स से डिलीट कर दें।

प्रमुख खबरें

Karnataka MLA Yashpal Suvarna के खिलाफ FIR, राहुल गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी और दी Babri Masjid जैसी धमकी

MP में किसान आंदोलन उग्र: MSP पर मूंग खरीद की मांग, CM House पर सुरक्षा बढ़ाई गई

Renewable Energy में ACME Solar का बड़ा धमाका, PFC की ₹3,405 करोड़ की Funding से बदलेगी देश की तस्वीर

सिख धर्म में योग की जगह नहीं, जिसको करना, घर में करे...अकाल तख्त का फरमान