कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार सक्रिय, प्रधानमंत्री कर रहे स्थिति की निगरानी: जावड़ेकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2020

नयी दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को बताया कि कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात से निपटने के लिए सरकार पूरी तत्परता से सक्रिय है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। जावड़ेकर ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्र्रधानमंत्री स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश के 21 हवाईअड्डों पर यात्रियों की नियमित तौर पर स्क्रीनिंग की जा रही है और इस प्रक्रिया से अब तक छह लाख लोग गुजर चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के कारण होली का रंग पड़ सकता फीका, सामान भी हुए महंगे

जावड़ेकर ने कहा, ‘‘कोराना वायरस से उपजे हालात से सरकार मुस्तैदी से निपट रही है। प्रधानमंत्री स्वयं प्रतिदिन स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।’’ उल्लेखनीय है कि भारत में अब तक कारोना वायरस से संक्रमण के 28 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें इटली के 16 पर्यटक भी शामिल हैं। जावड़ेकर ने कहा कि भारत ने एहतियाती कदम उठाते हुए कुछ देशों की ‘‘वीजा ऑन अराइवल’’ सुविधा निलंबित कर दी है। 

प्रमुख खबरें

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video