सरकार का लक्ष्य राजमार्ग निर्माण की गति बढ़ाकर 60 किलोमीटर प्रतिदिन करना: Gadkari

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2025

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि सरकार का लक्ष्य देश में राजमार्ग निर्माण की गति को बढ़ाकर 60 किलोमीटर प्रतिदिन करना है।

टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2025 में गडकरी ने कहा कि केंद्र की प्रमुख भारतमाला परियोजना के तहत फिलहाल कोई नई परियोजना शुरू नहीं होने के कारण देश में राजमार्ग निर्माण की रफ्तार धीमी हो गई है।

उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य देश में राजमार्ग निर्माण की गति को 60 किलोमीटर प्रतिदिन तक तेज करना है। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य अगले 8–10 वर्षों में भारत के वाहन उद्योग को दुनिया में शीर्ष स्थान पर लाना है।

इस समय अमेरिका के वाहन उद्योग का आकार 78 लाख करोड़ रुपये है, इसके बाद चीन (47 लाख करोड़ रुपये) और भारत (22 लाख करोड़ रुपये) का स्थान है। मंत्री ने कहा कि भारत की जीडीपी वृद्धि को तेज करने के लिए कृषि पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

PM Modi की Diplomacy का असर, Scindia बोले- Hormuz खुला, भारत में तेल-गैस की किल्लत नहीं होगी

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी पर दान से होती हैं सभी इच्छाएं पूरी

Bengal में गरजे PM Modi, बोले- TMC ने आदिवासी राष्ट्रपति Murmu का अपमान किया

इच्छा मृत्यु केवल कानून ही नहीं, मानवीय गरिमा का प्रश्न