सरकार और पार्टी लीडरशिप मिलकर करेगी काम, अमरिंदर सिंह बोले- 93 फीसदी वादे हो चुके हैं पूरे

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 31, 2021

संगरूर। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने यहां स्पष्ट किया कि उनकी सरकार और पार्टी लीडरशिप आने वाली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को पक्का करने के लिए मिलकर काम करेंगी। कैबिनेट में तुरंत फेरबदल की किसी भी संभावना को रद्द करते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि वह अपने दिल्ली दौरे के दौरान इस मुद्दे को पार्टी हाईकमान के साथ ज़रूर विचारेंगे। सुनाम ऊधम सिंह वाला में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय पर पार्टी की स्थिति बेहतर है और मतदान तक इसको और मज़बूत किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब CM ने विद्युत कंपनियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया, पीपीए को रद्द करने का दिया आदेश 

उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सरकार से पहले आंध्रा प्रदेश में चंद्र बाबू नायडू की सरकार ने 83 फीसद चुनावी वायदों को पूरा करके रिकार्ड कायम किया था। उन्होंने कहा कि बाकी बचे वायदों में से 5 प्रतिशत सिर्फ़ जीएसटी प्रणाली के कारण रहते हैं क्योंकि जब उनकी पार्टी ने घोषणा-पत्र तैयार किया था तो तब वैट प्रणाली थी न कि जी.एस.टी. प्रणाली। खड़गे कमेटी की तरफ से दिए 18 सूत्रीय एजंडे के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्बन्ध में कुछ भ्रामक स्थिति थी क्योंकि उनकी सरकार ने पहले ही इस एजंडे के कई नुक्तों को लागू कर दिया है और बाकी भी जल्द ही पूरे हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पहले ही सोनिया गांधी और खड़गे को मीटिंग में इस संबंधी बता चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

जयशंकर से सिसोदिया तक, बड़े नामों को मिला SIR का नोटिस, क्यों?

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

21 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar को ब्रिटिश सेना ने किया था गिरफ्तार