अब नहीं बचेंगे ऑनलाइन ठगी करने वाले, सरकार ने लोन ऑफर कर रहीं 379 वेबसाइट पर लगाया बैन

By Kusum | Jul 26, 2024

लगातार बढ़ रहे साइबर क्राइम पर भारत सरकार ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। इसमें सबसे बड़ा हाथ उन स्कैमिंग ऐप्स का है जो लोगों को लालच देकर या बेवकूफ बनाकर उनकी मेहनत की कमाई लूट ले रहे हैं। अब सरकार ने ऐसे घोटालेबाज ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। राज्यसभा में सरकार ने जानकारी दी कि इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर ने उन 379 वेबसाइट को बंद कर दिया है जो पिछले सात महीनों से गैरकानूनी लोन के लिए आवेदन दे रहे थे। 

वहीं ये कार्रवाई अक्टूबर 2023 से मई 2024 के बीच  14Cs ने की है। बता दें कि, साइबर क्राण कॉर्डिनेशन सेंटर, गृह मंत्रालय के तहत काम करती है। 

गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कई दूसरे स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर 14Cs ने 91 फिशिंग और फेक वेबसाइट पर भी निशाना साधा है। सरकार का इरादा साइबर अपराधियों पर नकेल कसना है। 

बता दें कि, ये प्रयास सरकार द्वारा NIXI (नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया) के साथ साझेदारी में किए जा रहे हैं ताकि .in वाले डोमेन के गलत इस्तेमाल को रोका जा सके। 

साथ ही उन्होंने कहा कि, अक्टूबर 2023 और मई 2024 के बीच 310 मैलिशियस/फिशिंग डोमे को NIXI की मदद से बंद किया गया है। इसके अलावा, 91 फिशिंग/फेक वेबसाइट्स और 379 गैरकानूनी लोन/स्कैम ऐप्स को भी 14C ने दूसरे स्टेकहोल्डर्स की मदद से बंद किया है। 

प्रमुख खबरें

Goa का Palolem Beach एशिया में सर्वश्रेष्ठ, वैश्विक सूची में मिला छठा स्थान

PoK के पूर्व ‘राष्ट्रपति’ Raja Zulqarnain Khan का 93 वर्ष की उम्र में निधन

LK Advani के 100वें जन्मदिन पर बोले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, Ram Mandir आंदोलन में उनका योगदान ऐतिहासिक

उत्तराखंड में Dhami सरकार के खिलाफ Congress का 10 नवंबर से राज्यव्यापी अभियान