Breaking: सरकार का बड़ा फैसला, 10 अप्रैल से 18 वर्ष से ऊपर वालों को लगेगी बूस्टर डोज

By अंकित सिंह | Apr 08, 2022

देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार के फैसले के मुताबिक 10 अप्रैल से 18 साल से ज्यादा के सभी लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि निजी टीकाकरण केंद्रों पर अब 10 अप्रैल से 18 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए एहतियाती खुराक उपलब्ध होगी। मंत्रालय के मुताबिक जिनकी आयु 18 वर्ष है और उन्होंने दूसरी खुराक लेने के 9 महीने पूरे कर लिए हैं, वे निजी टीकाकरण केंद्रों पर एहतियाती खुराक के लिए पात्र होंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पात्र आबादी को पहली और दूसरी खुराक के लिए सरकारी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से चल रहे मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 60+ आबादी के लिए एहतियाती खुराक जारी रहेगा और इसमें तेजी लाई जाएगी।  

प्रमुख खबरें

Amol Palekar Birthday:: Amol Palekar ने Bank of India की नौकरी छोड़ शुरू की एक्टिंग, Golmaal से मिली पहचान

China में विदेशी एजेंसी के लिए जासूसी करने पर पूर्व अधिकारी को मिली मौत की सजा

Dev Deepawali: काशी के गंगा घाटों पर देव दीपावली आज, त्रिपुरासुर वध के बाद देवताओं ने जलाए थे दीप

नेपाल में 5.6 तीव्रता का Earthquake, सिक्किम और उत्तर बंगाल में कांपी धरती