राष्ट्रीय सुरक्षा को ढाल बनाकर सरकार अपनी विफलताओं को छुपा नहीं सकती: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की, परमाणु हथियार से जुड़ी हालिया टिप्पणी को ‘अनावश्यक’ करार देते हुए सोमवार को कहा कि परमाणु शक्ति होने पर पूरे देश को गर्व है, लेकिन इस पर मोदी का ‘बड़बोलापन’ राष्ट्रहित में नहीं है। शर्मा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के चुनावी भाषणों में उनके गैर जिम्मेदाराना बयानों और दावों से उनके गिरते जन-समर्थन से उनकी व्याकुलता स्पष्ट है। प्रधानमंत्री का परमाणु मिसाइल द्वारा पाकिस्तान पर हमले की तैयारी का दावा और अमेरिका के हस्तक्षेप की बात अनावश्यक है। यह बड़-बोलापन राष्ट्र हित में नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव भारत में है, मुद्दा देश के युवाओं की बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और भाजपा की वादा खिलाफी है। भारत की सेना के शौर्य और परमाणु शक्ति पर हर देशवासी को गर्व है पर सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा को ढाल बनाकर अपनी विफलताओं को छुपा नहीं सकती। देश की जनता जवाब मांग रही है।’’दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के बाड़मेर में रविवार को एक चुनावी सभा में कहा, ‘‘ ‘‘भारत ने पाकिस्तान से डरने की नीति को छोड़ दिया है। वरना, आए दिन...हमारे पास न्यूक्लियर बटन (परमाणु हथियार) है, हमारे पास न्यूक्लियर बटन है, वह (पाकिस्तान) यही कहता था .. तो हमारे पास क्या है भाई, ये दिवाली के लिए रखा है क्या?’’

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश