Corona को लेकर सरकार सतर्क, स्वास्थ्य मंत्री बोले- विदेश से आए यात्रियों को करेंगे ट्रैक, एयरपोर्ट पर हो रही रेंडम टेस्टिंग

By अंकित सिंह | Dec 24, 2022

दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। यही कारण है कि भारत में भी इसको लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। चीन, जापान, कोरिया जैसे देशों में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता दिखाई दे रहा है। इन सब के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बड़ा बयान दिया है। मनसुख मांडविया ने साफ तौर पर कहा है कि विदेश से आने वाले यात्रियों की ट्रैकिंग की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि एयरपोर्ट पर थर्मल स्कैनिंग की जा रही है और रैंडम टेस्टिंग की भी व्यवस्था है। जिन लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जाएगा, उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा। आपको बता दें कि शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक बड़ी बैठक की थी। आने वाले त्योहारों के मद्देनजर गाइडलाइंस जारी करने और बूस्टर डोज पर जोर देने को भी कहा गया था। 

इसे भी पढ़ें: Civil Aviation Ministry ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों की रैंडम जांच पर दिशानिर्देश जारी किए

201 नए मामले

भारत में कोविड-19 के 201 नए मामले आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,46,76,879 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,397 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, केरल द्वारा आंकड़ों के पुनर्मिलान के बाद मौत के एक मामले को मृतकों की सूची में जोड़े जाने से देश में संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,30,691 हो गई है। मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 0.15 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.14 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

प्रमुख खबरें

GST Council ने दी राहत, फार्मा कंपनियों को एक्सपायर दवाओं और नमूनों पर मिलेगा ITC

MEA Briefing में पूछा गया अमेरिकी हरकत और JD Vance की बदजुबानी पर सवाल, India ने Trump प्रशासन कर दिया तीखा पलटवार

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks