सरकार ने कोयला आधारित हाइड्रोजन उत्पादन पर दो समितियां गठित की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2021

केंद्र ने मंगलवार को कहा कि उसने कोयला आधारित हाइड्रोजन उत्पादन के लिये खाका तैयार करने को लेकर एक कार्यबल और एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।

कोयला मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में कार्यबल का गठन किया गया है।इसके लिये निर्धारित शर्तों में कोयला आधारित हाइड्रोजन उत्पादन और उपयोग को लेकर गतिविधियों की निगरानी तथा ‘कोल गैसीफिकेशन मिशन’ और नीति आयोग के साथ समन्वय करना शामिल है।

बयान के अनुसार विशेषज्ञ समिति के लिये निर्धारित नियम एवं शर्तों में देश में विशेषज्ञों की पहचान करना और सदस्यों के रूप में चयन, हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी में प्रगति तथा हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी में चल रही अनुसंधान परियोजनाओं की समीक्षा करना शामिल है। विशेषज्ञ समिति द्वारा तीन महीने में रिपोर्ट दिये जाने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता