सरकार के प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ: राजस्थान के मुख्यमंत्री शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2025

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार के सतत प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार आया है और वे देशभर में मिसाल बन रही हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सक्रिय योगदान देने के लिए चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने विगत डेढ़ वर्ष के अल्प समय में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करते हुए गांव-ढाणी तक मजबूत चिकित्सा तंत्र की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने अपने पहले बजट में ही स्वास्थ्य के लिए 27 हजार 660 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था, जो कि बजट का 8.26 प्रतिशत था। यह राज्य सरकार की स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता दिखाता है।

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!