विशाखापत्तनम में दोबारा रिसाव होने के गांव वासियों के डर को दूर करने में जुटी सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2020

विशााखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एल जी पॉलीमर संयंत्र से शुक्रवार को ताजा रिसाव की अफवाहें उड़ने के बाद आसपास के पांच गांवों के लोगों के बीच डर और बढ़ गया है। इससे पहले बृहस्पतिवार को इसी संयंत्र से स्टाइरीन गैस लीक होने से 12 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि सरकार ने लोगों की चिंताओं को दूर करने का प्रयास करते हुए जोर देकर कहा है कि अब ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। राज्य की मुख्य सचिव नीलम साहनी ने शाम के समय विशाखापत्तनम जिला प्रशासन के साथ हालात की समीक्षा की। 

सरकार का कहना है कि गांववासी हालात सामान्य होने के लिये 48 घंटे का इंतजार कर सकते हैं। वे चाहें तो शहर में लगाए गए राहत शिविरों से वापस अपने घर लौट सकते हैं। गुजरात और नागपुर के तकनीकी विशेषज्ञ स्टाइरीन को पूरी तरह से निष्क्रिय करने के काम में जुटे हुए हैं। गुजरात से मंगाए गए पीटीबीसी निरोधक को शुक्रवार शाम स्टाइरीन के प्रभाव को निष्क्रिय करने के काम में लगा दिया गया। सरकार ने प्लांट के आसपास रहने वाले 10 हजार से अधिक ग्रामीणों को राहत शिविर से वापस अपने गांव जाने के लिये कह दिया है कि क्योंकि वहां ठहरने में उन्हें मुश्किल हो रही है। हालांकि राज्य सरकार राहत शिविरों में उनके खाने-पीने का ध्यान रख रही है। इसके अलावा 454 से अधिक ग्रामीण अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से अधिकतर लोग आर आर वेंकटपुरम गांव के हैं, जहां पॉलीमर प्लांट स्थित है।

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus