सरकार ने ई खेलों को आधिकारिक मान्यता दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2022

केंद्र सरकार ने मंगलवार को ई खेलों को आधिकारिक मान्यता देकर देश की प्रमुख खेल विधाओं में शामिल कर लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान की धारा 77 के प्रावधान तीन में मिले अधिकारों का प्रयोग करके ई स्पोर्ट्स से संबंधित नियमों में बदलाव किया और सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स और खेल मंत्रालय से ई स्पोटर्स को बहु खेल आयोजनों में शामिल करने के लिये कहा। जकार्ता एशियाई खेल 2018 में ई खेलों को नुमाइशी खेल के रूप में शामिल किये जाने के बाद से इसे बहु खेल आयोजन का हिस्सा बनाने की मांग उठ रही थी।

राष्ट्रपति की अधिसूचना (23 दिसंबर को जारी) के बाद आई टी मंत्रालय आनलाइन गेमिंग संबंधी मसलों पर नोडल एजेंसी होगा और खेल मंत्रालय को अपने विषयों में इसे शामिल करना होगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति भी ई खेलों को बढ़ावा दे रही है और इसी कवायद में अगले साल जून में सिंगापुर में पहला ओलंपिक ई स्पोर्ट्स सप्ताह भी मनाया जायेगा। भारतीय डीओटीए टू टीम ने बर्मिंघम में अगस्त में हुई पहली राष्ट्रमंडल ई खेल चैम्पियनशिप में न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक जीता था। अगले साल चीन में होने वाले एशियाई खेलों में ई खेलों का पदार्पण होगा।

प्रमुख खबरें

West Bengal में अनमैप्ड वोटर्स की SIR सुनवाई रोकी गई, अब क्या करने वाला है चुनाव आयोग?

पंजाब विधानसभा में वीबी-जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाना संविधान के विरुद्ध: शिवराज सिंह चौहान

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन